निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' का नया पोस्टर सामने आया है। संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के रूप में नजर आ रहे हैं। 'कांचा चीना' के बाद संजय दत्त का ये अगला खतरनाक रूप दर्शकों को दिखेगा। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। 'पानीपत' में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान और मोहनीश बहल नजर आएंगे। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
'पानीपत' में संजय दत्त का लुक और परिवार संग छुट्टियां मना रहे शाहरुख, ये हैं पांच खबरें
शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने का फैसला किया है। गौरी और अबराम को लेकर शाहरुख विदेश पहुंचे हैं। जहां उन्हें आर्यन और सुहाना ने भी ज्वाइन किया।
Squeezing memories into one frame...
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' का एक पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'क्या आप तैयार हैं?' यह फिल्म इसी साल 13 दिसंबर को रिलीज होगी।
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
फिल्म 'पति पत्नी और वो' का नया पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर एक पिंजड़े में नजर आ रहे हैं जबकि पिंजड़े के बाहर अनन्या पांडे खड़ी हैं। पोस्टर के साथ कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'चिंटू त्यागी के दिल की चाबी किसके पास है।' फिल्म 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
तैमूर की लोकप्रियता ना केवल देश में है बल्कि विदेशों में भी उनके फैंस हैं। करीना कपूर एक इवेंट में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचीं। वहां मौजूद लोगों ने करीना को तैमूर की एक पेंटिंग गिफ्ट की।
#KareenaKapoorKhan gifted a painting of #TaimurAliKhan from a fan during an event in Sydney. pic.twitter.com/65CrMwiP2l