{"_id":"59dc46294f1c1b74698b5012","slug":"on-guru-dutt-death-anniversary-we-bring-you-his-life-facts-you-should-not-miss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक जिंदादिल अभिनेता रहे गुरु दत्त, आखिर क्यों हुए खुदकुशी करने को मजबूर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक जिंदादिल अभिनेता रहे गुरु दत्त, आखिर क्यों हुए खुदकुशी करने को मजबूर?
amarujala.com- Written by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
गुरु दत्त
गुरु दत्त एक ऐसा नाम, एक ऐसा एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर है जिनके बारे में हम सोचते हैं तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्में याद आती हैं लेकिन ये सितारा सिर्फ तेरह बरस के लिए हिंदी सिनेमा के आसमान पर जगमगाया। 'गुरु दत्त' का वास्तविक नाम "वसंथ कुमार शिवशंकर पादुकोण" था।
guru dutt
10 अक्टूबर 1964 को सिर्फ 39 बरस की उम्र में खुदकुशी कर लेने वाले गुरु दत्त की वैसी मौत अब सिर्फ एक दर्दनाक ब्यौरा बनकर रह गई है, लेकिन उनकी 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'साहब, बीबी और गुलाम'जैसी फिल्में आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हैं।
गुरु दत्त
गुरु दत्त को लोग बंगाली जरूर समझते थे पर वो बंगाली नहीं थे। गुरु दत्त यूं तो बंगलुरु में जन्मे थे, हिन्दी या उर्दू उनकी मातृभाषा नहीं थी, लेकिन उनकी शिक्षा देश की तत्कालीन सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में हुई। गुरु दत्त का दिल स्कूल की किताबों में नहीं लगता था। बचपन में एक तस्वीर को देख गुरु दत्त इतने प्रभावित हुए कि नृत्य सीखने की इच्छा उन्हें नृत्य विश्वगुरु उदय शंकर के पास ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु दत्त ने देव आनंद की फिल्म 'बाजी' (1951) का पहली बार पूरा डायरेक्शन किया। इस फिल्म के बाद हिंदी सिनेमा ने गुरु दत्त को संजीदगी से देखा और ये जान लिया कि एक बड़ा डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में दाखिल हो चुका है। कागज के फूल फिल्म के गाने वक्त ने किया क्या हसीं सितम...तुम रहे न तुम, हम रहे न हम.... को उन्होंने ही मास्टर पीस बनाया। इस फिल्म के बाद गुरुदत्त की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया जो उनके सफर को हमेशा के लिए बदल गया।
यहां देखें ये गीत
यहां देखें ये गीत
विज्ञापन
'बाजी' फिल्म ने ही उनके दिल में किसी के लिए मोहब्बत पैदा की। 'बाजी' के ही सेट पर उनकी मुलाकात गायिका गीता रॉय से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। जिंदगी के अंधेरे कोने भी जगमगा उठे। उन्होंने गीता से शादी कर ली। लेकिन ये प्यार भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका। गुरु दत्त अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त स्टूडियो में बिताते। गीता गुरु दत्त को छोड़ कर चली गई, वो अकेले हो गए। इन सबके बाद गुरु दत्त थोड़े टूट गए।