फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जल्द म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने पहले म्यूजिक वीडियो की शूटिंग को खत्म किया है। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन भी नजर आएंगीं। वहीं अक्षय कुमार के साथ काम करने पर नूपुर सेनन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala mumbai
नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में इमोशनल पोस्ट लिखा। नूपुर सेनन ने लिखा- 'उनके प्रशंसक होने से लेकर उनके सह-कलाकार बनने तक का आशीर्वाद... क्या शानदार एहसास ! अपने पसंदीदा कलाकार अक्षय कुमार के साथ जोड़ी बनाने की इस शुरुआत को मैं बता नहीं सकती।'
3 of 5
Akshay Kumar, Nupur Sanon
- फोटो : amar ujala
नूपुर सेनन ने आगे लिखा- 'आप मेरे लिए हमेशा नरम रहे, आपने मुझे बहुत हंसाया (भावनात्मक दृश्यों के दौरान भी) और मुझे अपनी दिल्ली वाली पंजाबी के बहुत सहज महसूस करवाया इतना अद्भुत होने के लिए धन्यवाद! सच में वह बहुत खास था जो मैंने काम किया।' नूपुर सेनन की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
4 of 5
Akshay Kumar,
- फोटो : social media
नूपुर की इस पोस्ट पर उनकी बहन और अभिनेत्री कृति सेनन ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। आपको बता दें कि नूपुर सेनन और अक्षय कुमार के इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'फिलहाल' है जिसे अरविंदर खैरा ने निर्देशित किया है। वहीं बी प्राक ने इसे अपनी आवाज दी है। बी प्राक एक पंजाबी गायक हैं। जिन्होंने फिल्म केसरी में तेरी मिट्टी गाना गाया था।
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर एक सिंगर हैं। वह इससे पहले भी वह कई और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। 'फिलहाल' में नूपुर पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। वह जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से हिंदी फिल्म जगत में डेब्यू करेंगी।
पढ़ें: अक्षय ने शूट किया अपना ये पहला म्यूजिक वीडियो, नूपुर सैनन के साथ आएंगे नजर