{"_id":"59fffc5f4f1c1bca678b9801","slug":"now-shahrukh-khan-has-30-million-followers-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के बादशाह के ट्विटर पर हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस को दिया तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के बादशाह के ट्विटर पर हुए 30 मिलियन फॉलोवर्स, फैंस को दिया तोहफा
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
कुछ ही दिन पहले जिंदगी का 52वां शतक लगाने वाले शाहरुख खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बादशाह के 30 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं।
shah rukh khan
ट्विटर अकाउंट पर फैंस के इस प्यार के बदले शाहरुख खान ने उन्हें एक रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। दरअसल शाहरुख अपनी अगली फिल्म में एक बोने का किरदार निभाने वाले हैं।
शाहरुख खान
ट्विटर पर 30 मिलियन फॉलोवर होने पर शाहरुख खान ने आनंद एल राय की अगली फिल्म में अपने पहले लुक को फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्हें इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan
फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही हैं। इस फोटो में शाहरुख खान ने काली शर्ट पहनी हुई है। जबकि बालों में जेल लगाया हुआ है। फोटो की खास बात ये है कि फोटो उस वक्त ली गई है जब शाहरुख फिल्म के अगले शॉट के लिए तैयार हो रहे थे।
Waiting for shot from @aanandlrai set. Pic courtesy @Harjeetaulakh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2017
@Harjeetsphotography pic.twitter.com/2hPTKlcBPP
विज्ञापन
शाहरुख खान
शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। यह फिल्म 2018 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।