फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.0 में अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, बल्कि हॉलीवुड का यह कलाकार बनने वाला था विलेन

Tue, 25 Sep 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
not Akshay Kumar hollywood actor Arnold Schwarzenegger was first choice for 2.0
बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 2.0 के टीजर को देखने के बाद इन दोनों कलाकार के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस बीच अक्षय कुमार के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
not Akshay Kumar hollywood actor Arnold Schwarzenegger was first choice for 2.0
बता दें कि फिल्म 2.0 में रजनीकांत जहां एक हीरो की भूमिका में है तो वहीं अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार 2.0 के मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। जी हां यह बात अक्षय के फैंस को ही हैरान कर सकती है। लेकिन फिल्म 2.0 में विलेन के किरदार के लिए अक्षय कुमार की जगह एक हॉलीवुड हीरो को साइन किया गया था।
not Akshay Kumar hollywood actor Arnold Schwarzenegger was first choice for 2.0
खबरों की मानें तो 2.0 के मेकर्स ने अक्षय से पहले इस फिल्म में विलेन के किरदार के लिए हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर से संपर्क किया था। लेकिन अर्नोल्ड इस फिल्म को अपनी शर्तों पर बनाने की मांग कर रहे थे। इस वजह से 2.0 के मेकर्स और अर्नोल्ड के बीच हुआ समझौता जल्द ही रद्द हो गया। और मेकर्स ने इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
not Akshay Kumar hollywood actor Arnold Schwarzenegger was first choice for 2.0
वहीं 2.0 के मेकर्स ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अक्षय कुमार से इस फिल्म को लिए बात की तो वह इसकी कहानी पढ़कर काफी उत्साहित हुए और उन्होंने 2.0 करने के लिए तुरंत हां कर दिया। मेकर्स ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हो रही परेशानियों के बीच काफी सहयोग भी दिया। जोकि हर कलाकार ऐसा नहीं कर करता है। 
 
विज्ञापन
not Akshay Kumar hollywood actor Arnold Schwarzenegger was first choice for 2.0
आपको बता दें कि फिल्म 2.0 के एक्शन और VFX की काफी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अकेले इसके VFX पर ही करीब 540 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जा चुका है। जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन एस.शंकर कर रहे हैं। फिल्म 2.0 अक्टूबर 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed