फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nikhil anupama parameshwaran FILM Karthikeya 2 will be release on August 12 in multiple languages

Karthikeya 2: रहस्यो और रोमांच भरे सफर पर ले जाने को तैयार 'कार्तिकेय 2', इस दिन होगी रिलीज

Thu, 21 Jul 2022 01:51 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
nikhil anupama parameshwaran FILM Karthikeya 2 will be release on August 12 in multiple languages
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज का सिलसिला जारी है। अब पीपल मीडिया फैक्ट्री और अभिषेक अग्रवाल द्वारा अभिनीत फिल्म 'कार्तिकेय 2' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। ये साल 2014 में आई फिल्म 'कार्तिकेय' का सीक्वल है। रोमांच भरे रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयार पूरी हो गई है। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

 
पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है पार्ट 2
जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'कार्तिकेय 2' इस बार अलग तरीके और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से पेश की जा रही है। यह फिल्म चंदू मोंडेती के द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ के अलावा अभिनेत्री अनुपमा परेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी, विवा वर्मा और आदित्य सेनन जैसा कलाकार  नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'कार्तिकेय 2' कहानी शानदार विजुअल्स के साथ ही गहरे इमेशंस को भी दर्शाएगी। मेकर्स के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए फिल्म रिलीज डेट भी जारी की जा चुकी है, जिसके मुताबिक यह फिल्म 12 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक मेगा बजट की फिल्म है। तो फिर 'कार्तिकेय 2' के साथ रहस्यो और रोमांच भरे एडवेंचर पर चलने के लिए तैयार हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर में रिलीज किया गया टीजर
फिल्म 'कार्तिकेय 2' का टीजर मंगलवार को वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में हिंदी भाषा में जारी किया गया। लीड रोल निभा रहे अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और लोकप्रिय अभिनेता श्रीनिवास रेड्डी सहित फिल्म की बाकी टीम ने मंदिर के प्रबंधन द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद मंदिर का दौरा किया और फिर लोगों के सामने टीज़र रिलीज किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed