प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को मियामी में पति निक के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया । मियामी से प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे । निक ने पत्नी के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा भी मियामी पहुंची थीं ।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
कई तस्वीरों में प्रियंका और निक याच पर पार्टी करते दिखे । अब प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई है । इसमें निक, प्रियंका को समुद्र में धक्का दे देते दिख रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है । बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका की सिगरेट पीते तस्वीरें वायरल हुई थीं।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इसके अलवा प्रियंका ने शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। प्रियंका कहती हैं, 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- 'कई बार ऐसा होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी रुकावट नहीं आई।'