{"_id":"5b330bb24f1c1b53268b822e","slug":"nick-jonas-praposed-priyanka-chopra-in-cousin-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, भारत आने से पहले किया था प्रपोज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, भारत आने से पहले किया था प्रपोज
Wed, 27 Jun 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बढ़ती नजदीकियां काफी चर्चा में हैं। यहां तक की इन दोनों स्टार्स की सगाई की खबरें भी सामने आ रही हैं। वैसे तो प्रियंका का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है लेकिन लगता है इस बार मामला खबरों से कहीं आगे है। वहीं अब इस बात का खुलासा हो गया है कि निक ने प्रियंका को कब और कहां प्रपोज किया था।
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक की लव स्टोरी का खुलासा पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को निक ने न्यू जर्सी में प्रपोज किया था। कुछ दिन पहले प्रियंका निक के रिश्तेदार की शादी में स्पेशल मेहमान के तौर पर गई थीं जहां पर निक ने उन्हें प्रपोज किया।
3 of 5
priyanka chopra
सूत्रों की मानें तो निक ने इस शादी समारोह में प्रियंका को अपने पेरेंट्स से भी मिलवाया था। इस फंक्शन के बाद ही प्रियंका भारत आ गई थीं और निक को अपने परिवार से मिलवाया था जिसने इन दोनों के रिश्ते की अफवाहों को और भी हवा दे दी। प्रियंका इन दिनों निक के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर मंगलवार को सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
तस्वीर में प्रियंका और निक परिवार के साथ लंच कर रहे हैं जिसमें निक प्रियंका के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ये दोनों कपल लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में हॉट टॉपिक बने हुए हैं और हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है। लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर रहने वाली प्रियंका जल्द ही 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। सलमान खान इन दिनों 'दबंग टूर' पर है उनके वापस आते ही प्रियंका और सलमान 'भारत' की शूटिंग शुरू कर देगें। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।