टीवी की अभिनेत्री निया शर्मा उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने अभिनय से कम और दूसरी वजहों से सुर्खियां ज्यादा बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए पहचानी जाती हैं। निया शर्मा ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया।
2 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस ने उन्हें खूब बधाई संदेश भेजे लेकिन अश्लील केक की वजह से ट्रोल भी किया गया। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान निया ने जो केक काटा उसे लेकर वह फैंस के गुस्से का शिकार हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं।
3 of 5
निया शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए तुम्हें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सबकुछ अच्छा है, पर ये केक अच्छा नहीं है। कुछ भी पोस्ट करने से पहले देख लिया करो कि यह सोशल मीडिया है।
4 of 5
nia sharma
- फोटो : File Photo
एक अन्य यूजर ने लिखा- लोगों में शर्म खत्म होती जा रही है। एक अन्य ने लिखा-शर्मा जी की बेटी ने तो कमाल कर दिया है। एक यूजर ने कहा- इनके हिसाब से हमारी सोच अच्छी नहीं है। हमारे दिमाग में गोबर भरा हुआ है। दरअसल निया ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'पूरी सुरक्षा के साथ यह मेरी लाइफ का सबसे गंदा 30वां साल है। शब्द नहीं हैं पर मैं खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हूं। समझ ही नहीं आ रहा कि कहां से शुरू करूं।'
5 of 5
निया शर्मा, रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से पहचान बनाने वालीं निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। निया ने इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही अपने नाम बदल लिया था। निया शर्मा ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया' का खिताब भी जीता है।