नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका हैं। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ शेयर जरूर करती रहती हैं। फिलहाल टिक टॉक वीडियो का भी लोगों में बहुत क्रेज है। इधर नेहा भी इसमें पीछे नहीं नजर आईं। नेहा का एक और टिक टॉक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा ने अपने पुराने म्यूजिक वीडियो का टिक टॉक वीडियो बनाया है।