बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही मे अभिनेता अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आए हैं। अभिनेता अक्सर अच्छे लुक के बारे में सवालों से जूझते रहे हैं। इस पर बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब उनके पेशे की बात आती है, तो किसी अभिनेता के लुक को कैमरे से देखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि अच्छी शक्ल-सूरत के बारे में हर व्यक्ति के अपने विचार होते हैं।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'अच्छी शक्ल-सूरत के बारे में हर व्यक्ति के अलग-अलग विचार होते हैं। आप जिस पुरुष या महिला को भारत में अच्छा दिखने वाला मानते हैं, वह फ्रांस या जर्मनी में अच्छा दिखने वाला नहीं माना जा सकता है।' इस बारे में विस्तार से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'हमारे यहां तो हम कुछ खास शारीरिक बनावट और कुछ खास त्वचा के रंग को अच्छा दिखने वाला मानते हैं। मगर मेरे लिए आज तक स्मिता पाटिल से खूबसूरत अभिनेत्री कोई आई ही नहीं है। ऐसा लगता है कि वह कैमरे के लिए ही बनी थीं।'
Special Ops 2.0: जल्द धमाल मचाने आ रही के के मेनन की 'स्पेशल ऑप्स 2.0', नीरज पांडे ने सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने आगे कहा, 'कैमरे का कुछ एक दूसरा परसेप्शन होता है। हम लोगों को लेंस के माध्यम से देखा जाता है और हम लोग बिना कैमरा देखते हैं और फैसला करते हैं कि ये गुड लुकिंग है या नहीं। मगर, जब फिल्मों की बात आती है, तो एक अभिनेता अच्छा दिखने वाला है या नहीं, इसका फैसला उन्हें उस किरदार के नजरिए से देखने के बाद किया जाना चाहिए।'
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'स्मिता पाटिल को अगर हम यहां खड़े कर दिया जाता, तो वह बस एक सामान्य भारतीय लड़की की तरह सामने आ जातीं। मगर, जैसे ही वो कैमरे के सामने आती थीं, उनसे खूबसूरत कोई नहीं दिखता था। आज के समय में अगर वह होतीं तो अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के लिए खुशी की बात होती।'
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : social media
उन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर में नजर आईं अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में था। मैंने वहां फ्रीडा की एक बड़ी होर्डिंग देखी। हम लोगों में से कई लोगों के लिए वह पड़ोस की किसी भी अन्य लड़की की तरह हो सकती है।, लेकिन वहां पर लोग कह रहे थे कि ये हॉलीवुड की किसी बड़ी एक्ट्रेस से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। लोग उस होर्डिंग की तस्वीर क्लिक कर रहे थे।' उन्होंने कहा, 'तो, यह लोगों की धारणा में अंतर दिखाता है।'
Oscars 2024: ऑस्कर प्रेजेंटर के पहले राउंड में शामिल हैं ये नाम, भारत में इस दिन होगा अवॉर्ड का सीधा प्रसारण