अशोक स्तंभ पर विवाद बढ़ते जा रहा है। राजनेताओं के बाद अब फिल्मी सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। एक तरफ जहां 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता-निर्माता प्रकाश राज ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। जी हां, अभिनेता ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर राष्ट्रीय चिन्ह को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
Emblem Row: अशोक स्तंभ पर प्रकाश राज ने भाजपा को घेरा, साझा की भगवान राम-हनुमान की तस्वीर और...
अभिनेता ने ट्विटर पर एक कोलाज पोस्ट किया है। इस कोलाज में 'पहले' नामक कॉलम में लगी तस्वीरों में भगवान काफी शांत नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे कॉलम में लगी तस्वीरों में उनका आक्रामक चित्रण दिखाई दे रहा है। इस कोलाज में भगवान राम और भगवान हनुमान की तस्वीरों के साथ ही अशोक स्तंभ की भी पहले और अब की तस्वीर लगी हुई है।
प्रकाश राज ने इस कोलाज को पोस्ट करते हुए सवाल किया है कि "हम कहां जा रहे हैं #'जस्टआसकिंग'।" बता दें कि अभिनेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाने के लिए हैशटैग जस्ट आसकिंग का उपयोग करते हैं। गुरुवार को भी अभिनेता ने हैशटैग जस्ट आसकिंग का इस्तेमाल करते हुए भगवान राम और भगवान हनुमान की 'पहले' और 'अब' की तस्वीरें साझा की हैं।
Where are we heading… #justasking pic.twitter.com/WjQI1O18pp
अनुपम खेर ने दिया भाजपा का साथ कहा...
इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स फेम अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। अभिनेता ने लिखा, 'अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद!'
अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आख़िरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है! जय हिंद! 🙏🇮🇳🙏 Video shot at #PrimeMinistersSangrahlaya pic.twitter.com/cMqM326P2C
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 13, 2022
विवेक अग्निहोत्री का बयान भी आया सामने
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'सेंट्रल विस्टा पर लगे नए राष्ट्रीय प्रतीक ने एक बात साबित कर दी है कि सिर्फ एंगल बदलकर अर्बन नक्सलियों को बेवकूफ बनाया जा सकता है. विशेष रूप से लो एंगल।'