नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्टर अपनी वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। नसीरुद्दीन ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में प्रचलित कई मुद्दों पर बात की। फिर चाहे वह जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन पर सितारों का रिएक्ट न करना हो या देश में मुसलमानों से नफरत, वह इन मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए हेडलाइंस का हिस्सा बन गए। हालांकि, नसीरुद्दीन को उनके एक बयान की वजह से जबरदस्त ट्रोल्स का शिकार होना पड़ गया है।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने 'वेलकम बैक' को कह दिया 'गुडबाय अगेन', भड़के नेटिजंस लगा रहे क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:32 PM IST
सार
नसीरुद्दीन शाह ने अपनी फिल्म 'वेलकम बैक' को 'गुडबाय अगेन' कह दिया, जिसे जानकर भड़के नेटिजंस उनकी क्लास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन