फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नमस्ते लंदन' के सीक्वल की तैयारी, अक्षय-कटरीना नहीं यह जोड़ी आएगी नजर

Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
namastey england starcast arjun kapoor and parineeti chopra
akshay kumar, katrina kaif

सुपरहिट फिल्म 'नमस्ते लंदन' के बाद इस फिल्म के सीक्वल 'नमस्ते इंग्लैंड' की काफी समय से चर्चा थी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था लेकिन इसके सीक्वल में हमें एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी।

namastey england starcast arjun kapoor and parineeti chopra
sandeep aur pinky faraar

फिल्म ‘इश्कजादे’ से धमाल मचाने वाली परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी इस वक्त दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर 'नमस्ते इंग्लैंड' में नजर आने वाली है।

namastey england starcast arjun kapoor and parineeti chopra
parineeti chopra and arjun kapoor

फिल्म मेकर विपुल शाह ने 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल 'नमस्ते इंग्लैंड' काफी पहले ही अनाउंस कर दिया था। विपुल शाह ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि 'फिल्म की शूटिंग बांग्लादेश के ढाका में की जाएगी। इसके अलावा कुछ हिस्से बेल्जियम और लंदन में भी शूट होंगे। मैं जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दूंगा। हर किसी के लिए यह फिल्म स्पेशल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
namastey england starcast arjun kapoor and parineeti chopra
Parineeti and Arjun kapoor

बता दें कि, 'नमस्ते लंदन' में अक्षय और कटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विपुल शाह पहले अक्षय कुमार को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी क्योंकि वह अब अच्छी और अर्थपूर्ण फिल्मों पर ही फोकस करना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed