मौनी राय अपनी शादी के बाद से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी वह अपने हनीमून तो कभी फैमिली फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं, जिन्हें उनके फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। हाल ही में मौनी का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। गाने में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। टाइगर और मौनी पर्दे पर पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं। ये एक पंजाबी गाना है, जिसका नाम पूरी गल बात है। सबसे खास बात यह है कि इस पंजाबी गाने को टाइगर ने गाया है। जिसके बाद टाइगर ने खुलासा कि उनकी जिंदगी में ये अब तक का सबसे चुनौतीपूर्णं काम है। इस गाने को फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बहुत से लोगों ने गाने में टाइगर और मौनी की केमेस्ट्री की तारीफ की है तो कई यूजर इसे कॉपीड गाना बता रहे हैं।
Music Video: मौनी रॉय और टाइगर श्रॉफ का गाना 'पूरी गल बात' रिलीज, फैंस बोले- कॉपी करने के अलावा कुछ नहीं आता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 28 Feb 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन