{"_id":"587c498b4f1c1b665fefe4b5","slug":"mohnish-behl-has-no-work-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के साथ काम कर चुके इस हीरो को अब नहीं मिल रहा काम, हो गया है ये हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के साथ काम कर चुके इस हीरो को अब नहीं मिल रहा काम, हो गया है ये हाल
Mon, 16 Jan 2017 10:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहनीश बहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक समय था जब इस हीरो ने कई हिट फिल्में दी थीं। बॉलीवुड के सुपरस्टार जैसे सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ काम भी कर चुके हैं। लेकिन अब इनकी हालत ऐसी हो गई है कि इन्हें कोई काम देने को तैयार नहीं है। हम बात कर रहे हैं एक्टर मोहनीश बहल की।
सलमान खान के साथ काम कर चुके इस हीरो को अब नहीं मिल रहा काम, हो गया है ये हाल
2 of 5
मोहनीश बहल
जी हां, मोहनीश बहल ने 'मैंने प्यार किया' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं उनके काम को दर्शक काफी पसंद करते थे। लेकिन अब उनके पास काम के लाले पड़े हुए हैं। मोहनीश को काम नहीं मिल रहा है। ये बात खुद मोहनीश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कही।
सलमान खान के साथ काम कर चुके इस हीरो को अब नहीं मिल रहा काम, हो गया है ये हाल
3 of 5
मोहनीश बहल
उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं पर्दे से दूर होने की योजना नहीं बना रहा हूं, बल्कि उद्योग मुझे इससे दूर कर रहा है। मुझे कोई अच्छा काम नहीं मिल रहा, जिसमें मैं काम कर सकूं।' आज मोहनीश के सामने ऐसा समय भी है जब उन्हें छोटे-छोटे रोल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के साथ काम कर चुके इस हीरो को अब नहीं मिल रहा काम, हो गया है ये हाल
4 of 5
मोहनीश बहल
बता दें कि मोहनीश को 'बागी', 'राजा हिंदुस्तानी', 'अस्तित्व', 'फोर्स' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता है। मोहनीश बहल अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस नूतन के बेटे हैं। इसके बावजूद आज बॉलीवुड में मोहनीश को कोई काम देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सलमान खान के साथ काम कर चुके इस हीरो को अब नहीं मिल रहा काम, हो गया है ये हाल
5 of 5
मोहनीश बहल
फिलहाल 55 साल के मोहनीश छोटे पर्दे के कई सीरियल में नजर आ रहे हैं। मोहनीश टीवी चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होने वाला शो ‘होशियार-सही वक्त, सही कदम’ को होस्ट करते दिख रहे है। ये शो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा। साथ ही वो 'सावधान इंडिया' शो भी होस्ट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।