बॉलीवुड और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में धाक जमाने वाले पंकज त्रिपाठी 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में बिजी हैं। लेकिन आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि 'मिर्जापुर' में कालीन भैया के किरदार को चमकाने वाले पंकज त्रिपाठी जेल की हवा खा चुके हैं। इस बात का खुलासा खुद पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में किया।
2 of 6
pankaj tripathi
- फोटो : netflix
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वो कॉलेज के दिनों में जेल जा चुके हैं। जिसकी वजह उन्होंने स्टूडेंट पॉलिटिक्स को बताया। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वे
एक्टिव स्टूडेंट पॉलिटिक्स में शामिल थे। ऐसे में एक बार एक मूवमेंट के आंदोलन के तहत उन्हें जेल जाना पड़ गया था।
जेल में रहने के दौरान ही उन्होंने किताबें पढ़ना शुरू किया था। वहीं पंकज खुद कहते हैं कि किताबें पढ़ने से ही उनके अंदर कुछ अलग सोचने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके आगे पंकज कहते हैं कि जेल में खाने को मिलता है और सब ठीक रहता है लेकिन आप बाहर नहीं जा सकते हैं।
4 of 6
pankaj tripathi
- फोटो : amar ujala
पंकज ने आगे बताया कि जेल में उन्हें सिर्फ बाहर की आवाजें सुनाई देती थीं। जेल के पीछे एक रेलवे ट्रैक था जिसके गुजरने की आवाज भी जेल के अंदर सुनाई देती है। अक्सर ट्रेन की आवाज सुन पंकज सोचते थे कि ट्रेन का रंग क्या होगा- नीला, हरा या लाल ?
पकंज ने कहा- 'जब आप जेल में होते हैं तो सिर्फ सुन सकते हैं और कल्पना कर सकते हैं लेकिन देख नहीं सकते। ऐसे में एक बार एक बाराज गुजरी और मैं ये सोच रहा था कि दूल्हा
कार में होगा या फिर घोड़ी पर।'