{"_id":"61a88374e9592d1cda557789","slug":"mira-rajput-responds-as-fan-asks-if-she-features-on-shahid-s-phone-wallpaper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: मीरा राजपूत वॉलपेपर पर मुस्कराती हुई आईं नजर, यूजर ने शाहिद को लेकर पूछा यह सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: मीरा राजपूत वॉलपेपर पर मुस्कराती हुई आईं नजर, यूजर ने शाहिद को लेकर पूछा यह सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Dec 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी और शाहिद की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, बच्चों की भी तस्वीरों को मीरा राजपूत फैंस के लिए साझा करती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से संवाद भी करती हैं। इतना ही नहीं, अगर उनका कोई फैन उनसे कुछ पूछता है तो मीरा राजपूत इसका जवाब भी देती हैं।
Trending Videos
2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत के एक फैन ने उनसे उनके नये पोस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने उसका जवाब दिया। अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में मीरा राजपूत ने अपनी तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की है, जिसके बैकग्राउंड में बन्ना रे...गाना बज रहा है। उन्होंने लॉक स्क्रीन सेवर की तस्वीर साझा की है, जिसमें वह खुद मुस्कराते हुए दिख रही हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है।
3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने लिखा, हैलो, कोई भी हो? मीरा का प्यार बहुत ही बहुमूल्य होता है..। उन्होंने इसके आगे हैशटैग लगाया रीलकरोफीलकरो। उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद उनके एक फैन ने पूछा कि क्या यह वॉलपेपर शाहिद के फोन का है। इस पर मीरा ने जवाब दिया, अच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मीरा राजपूत के इस पोस्ट को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया।
शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम मिशा और बेटे का जैन है। हाल ही में मीरा राजपूत ने अपनी बेटी की माथा चूमते हुए एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसे दर्शनों ने खूब पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।