अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली इन दिनों पढ़ाई कर रही हैं। चर्चा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। नव्या भले ही अभी फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों और करीबियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले काफी समय से ऐसी चर्चा है कि नव्या एक एक्टर को डेट कर रही हैं। दोनों की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया था।
2 of 5
navya
- फोटो : social media
दरअसल, नव्या के जिस एक्टर को डेट करने की चर्चा छिड़ी वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर जावेद जाफरी का बेटा मिजान है। नव्या के साथ मिजान के अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। साल 2017 में दोनों साथ में फिल्म देखने पहुंचे थे जहां पेपराजी को देखते ही दोनों चेहरा छुपाते नजर आए थे।
3 of 5
Meezaan
- फोटो : Amar Ujala
नव्या के संग रिलेशनशिप की खबरों पर अब मिजान का बयान सामनेे आया है। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मिजान ने कहा कि 'हमारा फ्रेंड सर्कल एक ही है। वो मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड है और मेरी भी बहुत अच्छी दोस्त है। मैं किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हूं।'
4 of 5
Meezaan and Sharmin Segal
- फोटो : social media
मिजान जाफरी इन दिनों फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में संजय लीला भंसाली की भांजी शरमिन सहगल भी नजर आएंगी। इसे मंगेश हडवाले ने डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 5 जुलाई को दस्तक देगी।
5 of 5
Alaviaa Jaffrey
- फोटो : Instagram
जावेद जाफरी का बेटा मिजान जल्द ही सिनेमाजगत में डेब्यू करने वाले हैं तो वहीं उनकी बेटी कई बड़े ऑफर्स ठुकरा चुकी हैं। जावेद जाफरी के 3 बच्चे हैं। उनकी दो बेटे और एक बेटी है। इनके नाम मिजान, अब्बास और अलाविया है।