{"_id":"58aa9dbe4f1c1b0653b22fbf","slug":"meet-actresses-who-are-internet-sensation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया को बड़े पर्दे की तरह भुनाती हैं ये हीरोइन, चंद मिनटों में वीडियो होते हैं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया को बड़े पर्दे की तरह भुनाती हैं ये हीरोइन, चंद मिनटों में वीडियो होते हैं वायरल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें हैं जो फिल्मों में तो कभी -कभार ही नजर आती हैं लेकिन इंटरनेट की दुनिया में वो काफी सनसनी मचाए रखती हैं और हाल ही में इस लिस्ट में कई और हीरोइनों का नाम भी जुड़ा है।
Trending Videos
फिल्म नहीं अपनी वीडियों से चर्चित होती हैं ये हीरोइनें, चंद मिनटों में हो जाते हैं वायरल
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है पूनम पांडे का। अभी तक पूनम पांडे की सिर्फ एक ही हिंदी फिल्म आई है लेकिन सोशल मीडिया पर पूनम पांडे लोगों का मनोरंजन करना नहीं भूलतीं। कोई भी मौका हो, पूनम पांडे अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करती हैं। उनके ट्विटर अकाउंट को खंगाले तो बोल्ड और सेक्सी फोटो, वीडियों की भरमार मिलेगी जिन पर लोगों के हर तरह के कमेंट आते हैं।
Did you watch the new Baywatch Video guys?? https://youtu.be/z4Q5z6ljFqQ
A post shared by Poonam Pandey (@ipoonampandey) on
Happy Valentine's Day...❤️https://t.co/KLMqpm0cUQ
— Poonam Pandey (@iPoonampandey) February 14, 2017
फिल्म नहीं अपनी वीडियों से चर्चित होती हैं ये हीरोइनें, चंद मिनटों में हो जाते हैं वायरल
- फोटो : Sofia Hayat/Instagram
मॉडलिंग छोड़ अचानक ही सभी को नन बनकर चौंकाने वाली सोफिया हयात भी कुछ इसी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो भी अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें तो कभी वीडियो डालती रहती हैं, जिन पर फैंस के कभी अश्लील तो कभी भद्दे कमेंट आते हैं। लेकिन बिंदास बाला सोफिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म नहीं अपनी वीडियों से चर्चित होती हैं ये हीरोइनें, चंद मिनटों में हो जाते हैं वायरल
- फोटो : Sherlyn Chopra/Instagram
शर्लिन चोपड़ा तो आपको याद होंगी ही। शर्लिन ने ना सिर्फ 'कामसूत्र 3 डी' जैसी बेहद बोल्ड फिल्म की बल्कि प्लेब्वॉय मैग्जीन के लिए वो न्यूड भी हो चुकी हैं और तो और एक्टर रणवीर के साथ एक एड के लिए भी शर्लिन ने काफी बोल्ड पोज दिया था। फिल्में नाम मात्र के लिए हैं शर्लिन के पास, लेकिन बोल्ड ब्यान और बोल्ड अदाओं में उनका कोई जवाब नहीं।
विज्ञापन
फिल्म नहीं अपनी वीडियों से चर्चित होती हैं ये हीरोइनें, चंद मिनटों में हो जाते हैं वायरल
राखी सावंत का तो जवाब ही नहीं। राखी ना सिर्फ अपनी बोल्ड बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं बल्कि भड़कीले कपड़ों के लिए भी उनका खूब नाम है। हाल ही में उन्होंने अपना बेहद बोल्ड वीडियो शेयर किया जिसके लिए उन्हें लोगों के बेहद भद्दे कमेंट सुनने को मिले।