पाकिस्तान में #MeToo मूवमेंट के तहत सिंगर मीशा शफी ने एक्टर और सिंगर अली जफर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद अली जफर ने मीशा के खिलाफ मानहानि केस की बात कही। यही नहीं अली जफर ने मीशा पर आरोप लगाया कि जानबूझकर एक कैंपेन के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। अब अली के सभी आरोपों पर मीशा का बयान आया है।
2 of 5
meesha shafi
- फोटो : file photo
पाकिस्तान के जियो टीवी के साथ बात करते हुए मीशा ने कहा कि 'मैंने शुरुआत में यही सोचा कि पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया जाए। बस मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती थी लेकिन किसी ना किसी वजह से मुझे उनके साथ काम करना पड़ रहा था। कुछ प्रोजक्ट की वजह से मेरी ये मजबूरी बन गई थी। जिसके बाद मैंने इस पूरे वाक्ये को पब्लिकली बताने की सोची।'
3 of 5
meesha shafi
- फोटो : file photo
मीशा शफी ने आगे कहा कि 'मैंने अली जफर के रिप्रेजेंटेटिव को बता दिया कि उस प्रोेजेक्ट से अली पीछे हट जाएं। इस बारे में अली जफर ने कहा कि मेरे घर पर आकर वो मुझसे बात करें। मैं चाहती थी कि इस पूरे मामले को आपस में सुलझा लिया जाए लेकिन ये नहीं हुआ।'
4 of 5
meesha shafi, ali zafar
- फोटो : file photo
मीशा बताती हैं कि 'मेरे ट्वीट के बाद अली ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया था लेकिन किसी को नहीं पता था कि मामले को कैसे सुलझाया जाया जाए। मैं नहीं चाहती थी कि यौन उत्पीड़न का मामला इस तरह उठे लेकिन मजबूरियों के चलते मुझे ये कदम उठाना पड़ा। मैं अपने बच्चों को गलत चीजें बरदाश्त नहीं करने के लिए हमेशा सिखाती हूं लेकिन जब मैंने खुद सोचा कि बच्चों को सिखाने का क्या फायदा अगर मैं खुद के साथ हुए शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही। अली पर आरोपों के बाद भी उनके खिलाफ कुछ नहीं हुआ। यहां गौर करने वाली बात ये है कि मेरे बाद कई महिलाओं ने अली जफर के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।'
5 of 5
meesha shafi, ali zafar
- फोटो : file photo
मीशा ने कहा कि 'ऐसा क्यूं है कि मैं ही यौन शोषण की शिकार हूं और फिर मुझ पर ही दबाव बनाया जाता है कि आप ये सब साबित करिए, जबकि ये हमारे समाज और कानून की जिम्मेदारी है।' इससे पहले मीशा ने अली जफर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक प्राइवेट स्टूडियो में उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की थी। अली कई और महिलाओं के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुके हैं। अली ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दर्द था।'