{"_id":"5bd9740dbdec2269695d971a","slug":"me-too-effect-kamal-rashid-khan-fires-women-from-his-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केआरके पर #MeToo का हुआ सबसे तगड़ा असर, पत्नी के कहने पर कर दिया ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
केआरके पर #MeToo का हुआ सबसे तगड़ा असर, पत्नी के कहने पर कर दिया ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
KRK
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं । अब एक बार फिर केआरके सुर्खियों में आ गए हैं । दरअसल, कमाल ने अपने मुंबई और दुबई के ऑफिस से सभी महिला कर्मचारियों को निकाल दिया है ।
KRK
इस बात की जानकारी केआरके ने ट्वीट करके दी है । केआरके का ये फैसला चौंकाने वाला था । केआरके ने बताया कि उन्होंने ऐसा अपनी पत्नी के कहने पर किया है । केआरके के ट्वीट के मुताबिक, 'हां, यह सौ फीसदी सही है कि मैं बीवी का गुलाम हूं । इसलिए मैंने उसका आदेश माना ।'
KRK
'अब मेरे इंडिया और दुबई के ऑफिस में कोई महिला कर्मचारी नहीं है । अब न किसी लड़की से बातचीत और न ही पार्टी । धन्यवाद ।' केआरके ने ऐसा #MeToo कैंपेन के चलते किया है । केआरके की पत्नी को डर था कि कहीं कोई लड़की उनके पति पर यौन शोषण का आरोप ना लगा दे इसलिए उन्होंने ऐसा करने को कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
केआरके
- फोटो : SELF
बता दें कि केआरके खुद को बॉलीवुड फिल्मों का आलोचक कहते हैं । यहां तक कि उन्होंने सबको पसंद आने वाली फिल्म 'बाहुबली' की भी आलोचना की थी । इसके अलावा उन्होंने कुछ वक्त पहले रिलीज हुई श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पॉस्टर ब्वॉय्ज' और वरुण धवन की 'जुड़वा 2' पर भी तंज कसा था ।
विज्ञापन
krk
पिछले साल कमाल राशिद खान ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म के क्लाइमैक्स का खुलासा कर दिया था । जिसके चलते उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया था। केआरके ने ट्विटर अकाउंट दोबारा रिस्टोर नहीं करने पर सुसाइड करने की धमकी दी थी ।