सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी लोगों को उर्फी का अंदाज पसंद आता है, तो कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह ने 'कॉफी विद करण' में उर्फी को 'फैशन आयकॉन' बताया था। वहीं, अब डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी उर्फी के फैशन सेंस की मुरीद हो गई हैं और वह उर्फी से सीखना चाहती हैं।
2 of 4
मसाबा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मसाबा गुप्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मसाबा से पूछा गया कि वह एक दिन के लिए किस का टीचर बनना चाहती हैं, तो उन्होंने बिना देर करते हुए उर्फी का नाम लिया। उर्फी के फैशन स्टेटमेंट की तारीफ करते हुए मसाबा ने कहा कि वह उर्फी से सीखना चाहती हैं।
3 of 4
मसाबा गुप्ता, उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
मसाबा ने कहा, 'मैं उर्फी से सीखना चाहती हूं। उर्फी जावेद अपने आउटफिट पर बहुत मेहनत करती हैं, जो अब तक कोई डिजाइनर और ब्रैंड नहीं कर पाया है। उर्फी की हर आउटफिट के पीछे एक सोच होती है। वह अपने फोटो क्लिक करने के बारे में भी सोचती हैं। उर्फी का मेकअप, हेयर सबकुछ ऑल प्वाइंट होता है। वह हर चीज के पीछे दिमाग लगाती हैं।
4 of 4
उर्फी जावेद,मसाबा गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं मसाबा ने उर्फी को ट्रोल करने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मसाबा ने कहा कि कंटेंट बनाना किसी भी सेलिब्रिटी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन लोगों को लगता है कि यह आसान है। तीन दिन तक लगातार अपने लुक पर काम करो और हील्स पहनकर बाहर निकलो तब पता चलेगा कि ये कितना मुश्किल है। और उर्फी जावेद रोज अपने लुक पर काम करती हैं और बाहर निकलती हैं। पता नहीं, लोगों को उर्फी जावेद से क्या परेशानी है।