{"_id":"605747a38ebc3ec8967e08de","slug":"malaika-arora-bold-photos-on-instagram-goes-viral-with-caption-summer-is-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में किया गर्मियों का स्वागत, एक बार फिर साझा की बोल्ड तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में किया गर्मियों का स्वागत, एक बार फिर साझा की बोल्ड तस्वीर
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड लुक के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसी बीच एक बार फिर मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद ही हॉट तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद फैंस का हाल बेहाल हो गया है।
Trending Videos
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो स्विमिंग पूल के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि मलाइका ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को मलाइका का यह अवतार काफी पसंद आ रहा है और जमकर वो इस तस्वीर पर लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं मलाइका ने तस्वीर के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Insatagram
मलाइका ने लिखा, 'आ गई गर्मियां'। उनकी इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े ही कूल अंदाज में उन्होंने गर्मी के मौसम का स्वागत किया है। पानी के साथ खेलती और मलाइका की अदाओं को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करने के कुछ ही समय में तस्वीर पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट्स में जमकर मलाइका की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि मलाइका केवल अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के लिए ही नहीं बल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि न की हो लेकिन उनका प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बहरहाल कपल ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। उनके चाहने वाले जरूर उन्हें सात फेरे लेते हुए देखना चाहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।