अक्सर अपने बयानों और बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस माहिका शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उनके निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। माहिका ने राहुल को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है।
राहुल गांधी के प्यार में पड़ी ये एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर किया इजहार
माहिका शर्मा ने कैप्शन के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की, इसमें उन्होंने लिखा कि वह उनसे प्यार करती हैं क्योंकि वह अपनी पागल बातों से लोगों को हंसाते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि सभी के चेहरे पर मुस्कान लाना एक राजा की जिम्मेदारी है।
माहिरा ने लिखा- मैं उनके (राहुल गांधी) के प्यार में क्यों हूं, इसकी वजह है कि वह अपनी क्रेजी बातों से लोगों को हंसाते हैं। और एक राजा के लिए ऐसी ही आवश्कता होती है।
A post shared by Mahika (@memahikasharma) on
यह स्पष्ट नहीं है कि क्या माहिका वास्तव में कांग्रेस अध्यक्ष की सराहना कर रही हैं या वह सिर्फ व्यंग्य कर रही हैं। हालांकि इनकी इस पोस्ट से उनके कुछ फैंस जरूर नाराज दिखे।
इससे पहले माहिका विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने से पहले उनके इंतजार में अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की थी। इसे लेकर वो जमकर ट्रोल हुई थीं।