बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माधुरी दीक्षित के माता-पिता नहीं चाहते थे कि माधुरी फिल्मों में ना आएं ?
2 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि माधुरी शादी कर लें और अपनी घर-गृहस्थी संभालें और शायद इसीलिए उन्होंने उनके लिए लड़का तलाशना शुरू कर दिया। जिस वक्त माधुरी को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए थे उस वक्त उनके माता-पिता उनकी शादी कराने में लगे हुए थे।
3 of 5
सुरेश वाडेकर
- फोटो : self
काफी मशक्कत के बाद माधुरी के माता-पिता को सुरेश वाडकर के रूप में लड़का मिल गया। एक वेबसाइट के मुताबिक, सुरेश वाडेकर उस वक्त के उभरते हुए सिंगर थे। माधुरी के माता-पिता ने रिश्ता सुरेश वाडेकर के घर भिजवाया, लेकिन सुरेश ने वो रिश्ता करने से मना कर दिया। सुरेश वाडेकर ने यह कहकर माधुरी से शादी करने से इंकार कर दिया कि लड़की बेहद दुबली-पतली है।
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : file photo
इस रिश्ते के टूटने से माधुरी के माता-पिता बेहद दुखी हुए..लेकिन कहीं ना कहीं माधुरी इससे बेहद खुश हुई होंगी क्योंकि इसी रिश्ते के टूटने के बाद माधुरी को उनके घरवालों ने फिल्मों में काम करने की इजाजत दी। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं। माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली...और फिर तो माधुरी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा।
5 of 5
माधुरी दिक्षित
- फोटो : file photo
उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'राजा' और 'दिल तो पागल है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इन फिल्मों के जरिए माधुरी ने खुद को बॉलीवुड की सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। उनके डांस और लटकों-झटकों ने भी खूब सराहा गया। हाल ही में माधुरी दीक्षित कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' और 'कलंक' में नजर आई थीं।