कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'लव आज कल' में नजर आने वाले हैं । यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी । फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया था । ट्रेलर में सारा और कार्तिक की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है । सारा के अलावा फिल्म में एक और हीरोइन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा । यह लड़की कार्तिक की स्कूल वाली गर्लफ्रेंड बनेगी ।
कॉलेज में ही इस एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ मिल गया था काम, अब कार्तिक के साथ कर रहीं 'लव आजकल'
इस एक्ट्रेस का नाम आरुषि शर्मा है । आरुषि फिल्म इंडस्ट्री का नया चेहरा बनकर सामने आई हैं । जानते हैं आरुषि शर्मा आखिर कौन हैं? आरुषि हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं । वो एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट भी रह चुकी हैं। आरुषि को देखकर लग रहा होगा कि ये उनकी डेब्यू फिल्म है लेकिन ऐसा नहीं है ।
A post shared by A R U S H I S H A R M A (@_arushisharma) on
'तमाशा' के अलावा आरुषि Little Things में नजर आ चुकी हैं । इसमें उन्होंने एक्टर ध्रुव सहगल के साथ काम किया था । इससे भी उन्हें पहचान नहीं मिली। उम्मीद है 'लव आजकल' के बाद आरुषि अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींच पाएंगी ।
Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड, नहीं बच पाए सिद्धार्थ-शहनाज भी