Azma Fallah: लॉकअप फेम आजमा फल्लाह ने शेयर की गणपति पूजन की तस्वीर, लोगों ने किया ट्रोल
लॉकअप की पूर्व प्रतिभागी आजमा फल्लाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरे व वीडियो साझा करती रहती हैं। आज आजमा ने गणपति पूजन की तस्वीर साझा की है।
विस्तार
लॉक अप की पूर्व प्रतिभागी रही आजमा फल्लाह ने भी शो के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा आजमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस समय गणेश उत्सव की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। आज आजमा ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आ रही हैं। यूजर्स इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
गणपति बप्पा की पूजा करती दिखीं आजमा
साझा कई गई तस्वीर में आजमा फल्लाह को ब्लू कलर के सूट में सर पर दुपट्टा और हाथ में आरती की थाली लिए गणपति बप्पा के पास खड़े हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"गणपति बप्पा मोरिया, लव यू बप्पा....बचपन से प्रसाद के लिए हमेशा लाइन में नंबर वन"। जहां कुछ यूजर्स सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ ये तस्वीर देखने के बाद उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
लोग बोले फेम के लिए ये सब मत करो
आजमा फल्लाह की पोस्ट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "ये नहीं करना चाहिए फेम के लिए किया है क्या"। वहीं एक और यूजर ने लिखा- इसके लिए मैं तुम्हें अनफॉलो कर रहा हूं!!! एक अन्य ने लिखा- अब मैं अनफॉलो कर रहा हूं अभी तक पसंद थी लेकिन अब शक्ल भी देखना पसंद नहीं। बाकी कई यूजर्स भी अनफॉलो का कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा पर शेयर किए गए वीडियो के लिए भी हुईं ट्रोल
हाल ही में आजमा फल्लाह अंजलि अरोड़ा पर शेयर की गई वीडियो की वजह से भी जमकर ट्रोल हुईं थीं। यह वीडियो आजमा ने अंजलि के कथित एमएमएस के बाद शेयर किया था, जिसमें वह अंजलि को काफी अपशब्द कहती नजर आईं थीं।