फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर ने तबीयत खराब होने की अफवाह पर किया ट्वीट, लिखा- 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और घर पर हूं'

Fri, 14 Dec 2018 07:22 PM IST
Awanish Singh एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Awanish Singh Updated Fri, 14 Dec 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar tweets on hospitalised rumours
लता मंगेशकर - फोटो : getty images

स्वर कोकिला लता मंगेशकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से लता के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। अफवाह में ये बात भी सामने आई है कि ज्यादा तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। जब यह अफवाह लता के पास पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर खबर की सच्चाई बताई...

lata mangeshkar tweets on hospitalised rumours
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube

लता ने ट्वीट कर लिखा, नमस्कार, मेरी सेहत को लेकर फैल रही खबर महज एक अफवाह है, कृप्या इस पर विश्वास ना करें, क्योंकि मैं बिल्कुल ठीक हूं और अपने घर पर हूं।' बता दें कि लता सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो भी शेयर करती रहती हैं। 

lata mangeshkar tweets on hospitalised rumours
lata mangeshkar

कुछ दिनों पहले लता को लेकर यह खबर भी फैली थी कि वह अब गायकी से दामन छोड़ रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का गाया मराठी गाना अता विश्व्याछा कसां पोस्ट किया गया, जिसका मतलब है अब आराम का समय है। इस गाने को उनके रिटायरमेंट से जोड़ते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि कहीं वो वाकई में रिटायरमेंट तो नहीं ले रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar tweets on hospitalised rumours
lata mangeshkar

लता मंगेशकर हैरान हैं कि यह खबरें कहां से आईं। मेरे मराठी गीत का मतलब निकालकर कोई मेरे अलविदा गीत से कैसे जोड़ सकता है। मैंने पांच साल पहले इस गीत को गाया था। साल 2013 में इस गीत को लेकर संगीत निर्देशक सलील कुलकर्णी ही मेरे पास आए। 

विज्ञापन
lata mangeshkar tweets on hospitalised rumours
Shahid kapoor

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब फिल्म जगत से किसी हस्ती की बीमारी की अफवाह फैली हो। इससे पहले शाहिद कपूर के पेट में कैंसर होने की खबर ने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया। ऐसे में शाहिद ने ट्वीट कर अपने फैन्स को बिल्कुल स्वस्थ होने की खबर दी थी। वहीं, हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे दिलीप कुमार को लेकर भी खबरें फैली थी कि वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed