इस हफ्ते बॉलीवुड की ऐसी कई खबरें रहीं जो खूब सुर्खियों में रहीं। गणेश चतुर्थी पर अंबानी के घर सितारों का जमावड़ा लगा तो वहीं लता मंगेशकर ने रानू मंडल को नसीहत दी। हालांकि इस वजह से लता मंगेशकर को ट्रोल भी किया गया। दूसरी ओर स्वरा भास्कर अपने ट्वीट की वजह से एक बार फिर से चर्चा में रहीं। तो चलिए आज रविवार को इस विशेष कॉलम में हम आपको हफ्ते भर की बड़ी खबरों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
सबसे पहले बात करते हैं अंबानी परिवार के घर हुए आयोजन की। 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार अंबानी परिवार ने धूमधाम से मनाया। अंबानी के घर एंटीलिया में विशाल गणेश मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया था। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रेखा, कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, आमिर खान, शाहरुख खान और विक्की कौशल समेत दूसरे सितारे पहुंचे।
3 of 6
Chhichhore film
- फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। कॉलेज लाइफ और दोस्ती पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।
4 of 6
रानू मंडल और लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर रानू मंडल रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं। इसके बाद रानू ने हिमेश रेशमिया के साथ एक गाना रिकॉर्ड किया। रानू का गाना जब लता मंगेशकर ने सुना तो एक बड़ी नसीहत दी है। लता मंगेशकर ने कहा- 'अगर मेरे नाम और काम से किसी का भला होता है तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझती हूं लेकिन मेरे मुताबिक नकल करने से आपको लंबे वक्त तक सफलता नहीं मिल सकती है।' लता मंगेशकर के इस कमेंट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।
5 of 6
Karan Johar
- फोटो : social media
करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। पार्टी का एक वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोप लगे थे कि पार्टी में सितारों ने ड्रग्स ली है। इसके बाद विक्की कौशल ने उस पार्टी वाली रात का पूरा सच बताते हुए गुस्सा जाहिर किया है। विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'जब इस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ तो उसके अगले दिन मुझे अरुणाचल प्रदेश जाना था। मैं सेना के साथ वहां की पहाड़ियों में था। वहां पर कोई नेटवर्क नहीं था। मुझे बिल्कुल भी खबर नहीं थी कि मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं।'