अपने सुरों से भारतीय संगीत उद्योग पर राज करने वाली लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। उन्होंने 36 क्षेत्रीय भाषाओं में गायन किया और अपने जीवन में 30000 गाने गाए। लता जी ने अपने जीवन में सब कुछ प्राप्त किया, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार को तंगहाली का सामना करना पड़ा था। एक पुराने साक्षात्कार में उन्होंने अपने परिवार के सामने आने वाले वित्तीय संकट का उल्लेख किया था।
2 of 4
लता मंगेशकर
- फोटो : social media
लता जी का जन्म, पंडित दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था, जो एक मराठी रंगमंच के कलाकार और शास्त्रीय गायक थे। लता के चार भाई-बहन थे- आशा भोंसले, हृदयनाथ मंगेशकर, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि जीवन ने उन्हें क्या मूल्यवान सबक सिखाया है, तो उन्होंने याद करते हुए बताया था कि जब वह एक बच्ची थीं तो उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
3 of 4
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लता जी ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में कहा था, "जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया। उन लोगों को महत्व देना जो नीचे और बाहर हैं। दुनिया कमजोरों की उपेक्षा और दुर्व्यवहार करती है। मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा जरूरतमंदों की मदद करना सिखाया। उन्होंने आगे बात करते हुए आगे कहा,"हमने बहुत कठिन दिन देखे। हमारे घर में हर मेहमान के लिए मुफ्त भोजन था, लेकिन जब हम मुश्किल समय पर गिरे तो परिवार के लिए खाना नहीं था। ऐसे दिन थे जब मैं और मेरे भाई-बहन पूरे दिन नहीं खाते थे। मेरे पास जो कुछ भी था उसे मैंने दूसरों के साथ साझा करना सीखा।
4 of 4
लता मंगेशकर
- फोटो : insta
लता जी ने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था, ''मेरा विश्वास करो, जो आनंद आप देने में महसूस करते हैं, वह उस आनंद से कहीं अधिक है जो आप प्राप्त करने में महसूस करते हैं। जब भी कोई मेरे पास मदद के लिए आता है तो मैं वह सब कुछ करती हूं जो मैं कर सकती हूं। हो सकता है कि लोग मुझे बेवकूफ बनाकर चलते हो। लेकिन मुझे जो मिला है उसे देने में विश्वास करती हूं।"