हिंदी सिनेमा के प्रोड्यूसर नंबर वन रहे निर्माता वाशू भगनानी अपनी पिछली फिल्म ‘कुली नंबर वन’ से बिल्कुल अलग अब एक धार्मिक महागाथा बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म महाभारत के चर्चित चरित्र सूर्यपुत्र महावीर कर्ण पर बनेगी और इसके संवाद लिखने के लिए हिंदी के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को साइन किया गया है।
2 of 5
निर्माता वाशू भगनानी
- फोटो : Twitter
निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के एलान के बाद से हिंदी सिनेमा में पौराणिक गाथाओं को बड़े परदे पर आधुनिक तकनीक के सहारे उतारने का एक नया चलन शुरू हो चुका है। निर्माता मधु मंटेना इन दिनों रामायण पर एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें दीपिका पादुकोण को सीता के किरदार में लिए जाने की चर्चा है। आमिर खान कई साल से महाभारत के किरदार कर्ण पर फिल्म बनाने की बात कहते रहे हैं, लेकिन इस चरित्र पर फिल्म बनाने का ऐलान मंगलवार को वाशू भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने कर दिया। इस फिल्म से पहले एक फिल्म दीपिका पादुकोण भी द्रौपदी पर बनाने की घोषणा कर चुकी हैं।
3 of 5
सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के टीजर का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Instagram
वाशू भगानानी की कर्ण पर बनने जा रही फिल्म के कलाकारों के बारे में तो अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये बताया गया है कि इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आर एस विमल करेंगे और इसका नाम होगा, ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म महाभारत की घटनाओं को सूर्यपुत्र महावीर कर्ण के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगी।
4 of 5
डॉक्टर कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म के लिए प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास को फिल्म के संवाद, गीत व अतिरिक्त पटकथा लिखने की जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वास कुछ फिल्मों के लिए पहले भी गीत लिख चुके हैं। ज़ी म्यूजिक ने उनके गीत भी अतीत में रिलीज किए हैं। फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ का एलान होने के साथ ही हिंदी सिनेमा में अरसे से प्रतीक्षित महाभारत पर आधारित फिल्म का काम शुरु हो चुका है।
5 of 5
बेल बॉटम
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ के निर्माता वाशू भगनानी की एक और फिल्म ‘बेल बॉटम’ इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन हटते ही शूट होने वाली पहली फिल्म रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए वाशू मुंबई से पूरी यूनिट लेकर ग्लासगो गए थे।