फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: 'कोरियोग्राफर के डांटने के बाद मैं रोने लगी' कृति सेनन ने साझा किया पहले फैशन शो का अनुभव

Mon, 04 Sep 2023 03:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Sep 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon reveals once choreographer shouted at me in front of 50 people I cried never worked with her again
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती' फिल्म से शुरुआत की और तब से कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। अब अभिनेत्री ने अपने नौ साल के करियर के बाद खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च कर लिया है। हाल ही में उन्हें 2021 की फिल्म 'मिमी' उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन जब उन्होंने शुरुआत की तो चीजें आसान नहीं थीं। अब अभिनेत्री ने अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया है।

Kriti Sanon reveals once choreographer shouted at me in front of 50 people I cried never worked with her again
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए साक्षात्कार में कृति ने मॉडलिंग के दौरान अपने अनुभव को याद किया। यह उनके अभिनय में कदम रखने से पहले की बात है। उन्होंने कहा, “मेरा पहला रैंप शो, कोरियोग्राफर, मैंने उसके साथ फिर कभी काम नहीं किया। वह मेरे प्रति बहुत असभ्य थीं, क्योंकि मैंने कोरियोग्राफी में गड़बड़ी की थी। यह किसी फार्महाउस पर था और एड़ियां घास में फंस रही थीं और यह मेरा पहली बार था। वह भयानक था। मैं रोने लगी, क्योंकि वह मुझे 50 मॉडल्स के सामने बहुत बुरी तरह से डांट रही थी। मैं इसे लंबे समय से संभाले हुए थी, लेकिन जब कोई मुझ पर चिल्लाता है तो मुझे रोना आ जाता है।''

Fukrey 3: 'फुकरे-3' से हर एक स्टार का यूनिक पोस्टर हुआ आउट, मेकर्स ने ट्रेलर के रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा

Kriti Sanon reveals once choreographer shouted at me in front of 50 people I cried never worked with her again
कृति सेनन - फोटो : social media

कृति ने इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे वह अपने परिवार के लिए दो कामों में व्यस्त हो गई थीं। एक तरफ वह अभिनेत्री बनना चाहती थीं तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने परिवार के लिए बैकअप प्लान के तौर पर जीमैट परीक्षा दे दी थी, ताकि अगर वह हीरोइन नहीं बन पाईं और उनका फिल्मी करियर असफल हुआ तो वह एक अच्छे बिजनेस स्कूल में जाएंगी। मुंबई जाने के बाद कृति जीमैट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, जबकि वह मॉडलिंग और फिल्मों में काम ढूंढने की कोशिश भी कर रही थी।

Housefull 5: यूके में होगी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, साजिद नाडियाडवाला ने बताई यह वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon reveals once choreographer shouted at me in front of 50 people I cried never worked with her again
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति को अपनी पहली तेलुगु फिल्म महेश बाबू के साथ '1: नेनोक्कडीने' और बॉलीवुड फिल्म 'हीरोपंती' मिली। हालांकि, उनके शूटिंग शेड्यूल के बीच दो महीने का ब्रेक था। उस दौरान उन्होंने जीमैट परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि मैं एक मध्यमवर्गीय, गैर-फिल्मी परिवार से आने वाले अपने माता-पिता की चिंताओं को समझती हूं। जब आपके पास प्लान बी होता है तो क्या होता है कि आप अब हताश नहीं होते हैं। आप भावुक हैं, लेकिन हताश नहीं हैं। यह बहुत पतली रेखा है।

Bhoot Police 2: सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' का आएगा सीक्वल, मेकर्स ने साझा की जानकारी


 
विज्ञापन
Kriti Sanon reveals once choreographer shouted at me in front of 50 people I cried never worked with her again
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें कृति सेनन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन थ्रिलर 'गणपथ' में नजर आएंगी। उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक बिना शीर्षक वाली रोमांटिक फिल्म भी की है। इसके अलावा, उनका पहला प्रोडक्शन वेंचर 'दो पत्ती' भी फ्लोर पर है।

Rhea Chakraborty: रोडीज 19 से नीरजा के बाहर होने पर रिया चक्रवर्ती हुईं भावुक, कहा- इससे मेरा दिल टूट गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed