फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Housefull 5 to be shot in UK Producer Sajid Nadiadwala Says Our commitment to entertain viewers remains strong

Housefull 5: यूके में होगी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, साजिद नाडियाडवाला ने बताई यह वजह

Mon, 04 Sep 2023 02:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Sep 2023 02:37 PM IST
सार

हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा कि वह 'हाउसफुल 5' के जरिए दर्शकों को मनोरंजन का जबर्दस्त डोज देने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Housefull 5 to be shot in UK Producer Sajid Nadiadwala Says Our commitment to entertain viewers remains strong
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किश्त का जब से मेकर्स ने आधिकारिक रूप से एलान किया है, तब से फैंस इस बारे में अपडेट जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। बता दें कि 'हाउसफुल 5' अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत कई सितारे नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


साजिद नाडियाडवाला ने की टिप्पणी
इस फिल्म को यूके में शूट किया जाएगा। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, 'फिल्म जगत में मेरी कोशिश हमेशा अपने दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का अनुभव देने की रही है। हमने यूके और सऊदी अरब के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हैं। इन जगहों पर हमेशा घर जैसा महसूस होता है और शूटिंग का अनुभव भी शानदार रहा है'।
विज्ञापन

Paresh Rawal: परेश रावल को है 'ड्रीम गर्ल 2' में कम स्क्रीन स्पेस मिलने का मलाल, इस वजह से साइन की थी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों की उम्मीदों पर उतरेगी खरी
साजिद ने आगे कहा कि अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत बनी हुई है और हमारी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' भी इस मामले में खरी उतरेगी। बता दें कि 'हाउसफुल' पांच फिल्मों वाली भारतीय सिनेमा की पहली फ्रेंचाइजी है। 
Rhea Chakraborty: रोडीज 19 से नीरजा के बाहर होने पर रिया चक्रवर्ती हुईं भावुक, कहा- इससे मेरा दिल टूट गया

2010 में बनी थी पहली फिल्म
बता दें कि हाउसफुल का पहला पार्ट 2010 में रिलीज हुआ था। फिर 2012 में दूसरा सीक्वल आया,  2016 में तीसरा और 2019 में चौथा पार्ट आया। पहले दो पार्ट का निर्देशन साजिद खान ने किया था। वहीं, तीसरे भाग में साजिद खान को रिप्लेस कर दिया और साजिद-फरहान ने निर्देशन की कमान संभाली थी। वहीं, चौथी फिल्म को फरहाद समजी ने निर्देशित किया था। 
Bhoot Police 2: सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' का आएगा सीक्वल, मेकर्स ने साझा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed