करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' शुरू होने के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में सितारों से जुड़ी कुछ न कुछ ऐसी बातों का खुलासा होता है, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। वहीं, अब जल्द ही नया एपिसोड आने वाला है, जिसमें 'कबीर सिंह' के लीड कपल शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो जारी हो चुका है, जो काफी मजेदार लग रहा है। वहीं, शो में कियारा आडवाणी ने खुलासा किया कि 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान शाहिद ने उन्हें 8 घंटे इंतजार कराया था।
Koffee With Karan 7: ‘कबीर सिंह’ के दौरान शाहिद ने कियारा को कराया था आठ घंटे इंतजार, बताई हैरान करने वाली वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन