करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण काफी चर्चा में है। इसका हर एपिसोड सुर्खिंयां बटोर रहा है। कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए थे। वहीं दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने भी खूब मस्ती की थी। इस सीजन का तीसरा एपिसोड भी जल्द आने वाला है। इस एपिसोड में भी धमाल की फुल गारंटी है, क्योंकि इस बार कॉफी विद करण के काउच पर दो बड़े स्टार अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। तो आइये जानते हैं इस नए प्रोमो में क्या खास है।
Koffee With Karan: मजेदार होगा 'कॉफी विद करण' का नया एपिसोड़, सामंथा के तलाक से अक्षय की फिल्मों तक उठेंगे कई सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:28 PM IST
सार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन