फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर रहे हैं जिन्हें खुद नहीं पता था कि वह कभी शानदार कलाकार बन पाएंगे। इतना ही नहीं कुछ ने तो अपनी जिंदगी का मकसद ही अलग चुना हुआ था, लेकिन समय और किस्मत ने उन्हें बॉलीवुड एक्टर बना दिया। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड उन सितारों से रूबरू करवाते हैं जो इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश उन्हें ये बड़ा मौका नहीं मिल पाया...
2 of 6
shahrukh khan
- फोटो : file photo
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे अभिनेता शाहरुख खान की। शाहरुख अपने कई टीवी इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह इंडियन ऑर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। बता दें कि शाहरुख ने अपने शुरुआती अभिनय करियर में मशहूर टीवी सीरियल फौजी में भी एक आर्मीमैन का रोल प्ले किया था। इस दौरान उनके अभिनय में जोश देखते हुए उन्हें इस शो में लीड किरदार दिया गया था। शाहरुख ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह आर्मी लड़ने के लिए नहीं बल्कि देश की रक्षा करने के लिए ज्वाइन करना चाहते थे।
3 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। गौरतलब है कि अक्षय के पिता इंडियन आर्मी में थे और ऐसे में अभिनेता भी आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे। बता दें कि अक्षय ने ऑनलाइन 'भारत के वीर' एक पहल की हुई है जिसमें शहीद हुए जवानों के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाती है।
4 of 6
sonu sood
- फोटो : file photo
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपने पैर जमाने वाले शारीरिक रूप से दमदार अभिनेता सोनू सूद का भी सपना था कि वह इंडियन ऑर्मी ज्वाइन कर देश की सेवा करे। लेकिन उनका यह सपना हकीकत में तो नहीं लेकिन जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में एक सैनिक का किरदार कर पूरा हो गया। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सोनू ने बताया था 'मैं इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहता था, लेकिन मैंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई जारी रखी और फिर फिल्मों की तरफ रुख कर लिया, लेकिन फिल्म में फौजी बनकर मेरा यह सपना भी पूरा हो गया।'
मशहूर टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज फेम अभिनेता रणविजय सिंह भी फौजी बनना चाहते थे। लेकिन एमटीवी रोडीज में सिलेक्शन के बाद उनको मन बदलना पड़ा। एक इंटरव्यू में रणविजय ने बताया ' मेरे परिवार की पिछली पांच पीढ़ियां इंडियन आर्मी में अपनी सेवा दे रही है और छठीं पीढ़ी का मैं था लेकिन मैं आर्मी में अपनी सेवा नहीं दे पाया।'