सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज अभिनीत 'किक' के सीक्वल 'किक 2' की घोषणा काफी पहले हो गई थी। हालांकि, इस घोषणा के बाद से कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। फैंस, फिल्म पर आधिकारिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष से 'किक 2' के बारे में काफी चर्चा हो रही थी, और अफवाहें थीं कि फिल्म जल्द ही शुरू होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। 2023 खत्म होने में एक दिन का समय बाकी है। ऐसे में इस मूवी पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस का खुश होना लाजमी है।
Kick 2: 'किक 2' पर निर्माता ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी सलमान खान की फिल्म की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:48 PM IST
सार
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की आगामी फिल्म 'किक 2' की शूटिंग पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने बड़ा अपडेट दिया है। आधिकारिक घोषणा ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन