कटरीना कैफ के फैंस उनके तेलुगु फिल्मों में डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा था कि उनकी साउथ सिनेमा में एंट्री होने से वहां की अभिनेत्रियों को कड़ी चुनौती मिलेगी। बीते दिनों खबर थी कि कटरीना तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी, लेकिन अब इस तरह की खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है।
इस सुपरस्टार के साथ काम नहीं करेंगी कटरीना कैफ, जानकर फैंस को लगेगा झटका
डीएनए को दिए अपने इंटरव्यू में कटरीना कैफ ने कहा- 'मुझे किसी ने भी इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया है। मैंने फिल्म भारत के बाद कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। अपने इस इंटरव्यू में कटरीना ने साफ कर दिया कि उन्होंने महेश बाबू के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की है। इस खबर से कटरीना के साउथ इंडियन फैंस को बड़ा झटका लगा है।
इसके साथ ही कटरीना ने निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को साइन करने की खबर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कटरीना ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- 'मैं अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। फिलहाल इन दिनों मेरा पूरा ध्यान 'भारत' पर है।'
देखें टीजर...
बीते दिनों फिल्म की शूटिंग लोकेशन से कटरीना ने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह सुनील ग्रोवर सहित क्रू मेम्बर के साथ लंच कर रही थीं। इसके अलावा कटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था इसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रही थीं।
देखें वीडियो...
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on