बॉलीवुड के 'दबंग खान' उर्फ सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंटरटेनमेंट साइट बॉलीवुड लाइफ पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अब प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ स्क्रीन पर अपने स्पेस को लेकर लड़ती हुई नजर नहीं आएंगी।
2 of 5
कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी और तब्बू तो फिल्म में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी लेकिन कैटरीना कैफ महज एक स्पेशल आपीयरेंस में दिखाई देने वाली हैं। इससे साफ है कि प्रियंका चोपड़ा के मुकाबले कटरीना का रोल बहुत छोटा रहने वाला है।
कटरीना के अलावा दिशा पटानी का रोल भी फिल्म में छोटा रहेगा। खबर यह भी है कटरीना ने फिल्म में यह किरदार सलमान, अलवीरा और अली अब्बास जफर के कहने पर करने को राजी हुई हैं। तो यह बात साफ है कि अगर सलमान और अलवीरा उन्हें न मनाती तो वह इस फिल्म में काम न करतीं।
4 of 5
salman khan, katrina kaif
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कटरीना फिल्म में प्रियंका चोपड़ा से पहले नजर आएंगी। फिल्म की कहानी में वह सलमान के साथ शुरुआती दिनों में साथ रहेंगी और इसके प्रियंका चोपड़ा दिखेंगी।
बता दें कि सलमान की यह अपकमिंग फिल्म कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की हिंदी रिमेक है। फिल्म में सलमान का किरदार 1947 से 2000 तक के भारत की कहानी पर्दे पर बयां करेगी। फिल्म में सलमान यंग से लेकर अब तक की जिंदगी जीते हुए नजर आएं। यह फिल्म 2019 ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।