सिल्वर स्क्रीन पर प्यार के अफसाने तो तकरीबन हर हफ्ते देखने को मिलतें हैं, लेकिन जब इम्तियाज अली की फिल्मों की बात होती है तो दर्शकों को कुछ अलग मिलने की उम्मीद होती है। इम्तियाज मोहब्बत को एक अलग सलीके से फिल्माते हैं, जो 14 फरवरी को फिर एक बार 'लव आज कल' के जरिए दिखाई देगा।
2 of 5
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म में मुख्य किरदार में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया जिसे खूब पसंद किया गया। अब फिल्म में सारा के चुनाव को लेकर इम्तियाज ने अपनी बात रखी है। उनके अनुसार सारा फिल्म में जोइ के किरदार के लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं।
3 of 5
Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
फिल्म के निर्देशक और निर्माता इम्तियाज का कहना है, 'मुझे खुशी है कि यह ट्रेलर जिन लोगों तक पहुंचना था वह पहुंच गया है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। 'लव आज कल' एक फ्रेंचाइजी है जिसे हम नई कहानी और नए कलाकारों संग आगे बढ़ाते रहना चाहते हैं, लेकिन सभी फिल्मों में कहानी कहने की शैली एक जैसी ही रहेगी। उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में फिल्म के गानों और प्रोमो को भी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले।'
4 of 5
लव आज कल 2
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में सारा के किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जोइ का किरदार मेरे लिए काफी खास है। वह आज के जमाने की एक भावुक लड़की है जो बाहर से कठोर दिखकर अपने अंदर की भावनाओं की रक्षा करने की कोशिश करती है। उसके दिल और दिमाग के बीच हमेशा एक जंग चलती है। वह पेशेवर महत्वाकांक्षाओं और मोहब्बत को लेकर उलझी हुई है। सारा में असाधारण भावनात्मक बुद्धिमता है। उनका लुक, आवाज, बोलने का लहजा और पूरी शख्सियत सभी कमाल की है और यही उन्हें एक प्रतिभाशाली कलाकार बनाता है।'
5 of 5
Love Aaj Kal Trailer launch event
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इम्तियाज ने आगे कहा, 'वह हर एक चीज बहुत ही आसानी से समझ जाती हैं। उनके पास पारंपरिक भारतीय अभिनेत्रियों की छवि को बदलने की काबिलियत और दम है। मुझे उनके साथ काम करके काफी आनंद आया, वह मेरा बहुत ही अच्छा समय था और उम्मीद करता हूं आगे भी ऐसे मौके मिलेंगे। वह 'लव आज कल' के जोइ के किरदार के लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं।'