हिंदी सिनेमा में चुपचाप काम करते हुए अभिनेता वरुण धवन की जगह हथिया लेने वाले कलाकार कार्तिक आर्यन की कामयाबी में एक मौका और जुड़ गया हैं। गाड़ियों के शौकीन कार्तिक ने अपने सपनों की दुनिया को सजा लिया हैं एक सबसे महंगी गाड़ी से। जी हां, कार्तिक ने साढ़े चार करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी खरीद ली हैं वो भी सीधे इटली से।
तस्वीरें: कार्तिक आर्यन ने इटली से खरीदी 4.5 करोड़ की शानदार लैम्बोर्गिनी, देखें फोटोज
आपको बता दें कि कार्तिक ने सपने से भी खूबसूरत इस कार को इटली से मुंबई लाने के लिए 50 लाख रुपये अतिरिक्त भरे हैं और तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद उनकी ये ड्रीम कार उनके बगल में खड़ी हैं। जिसे पाकर कार्तिक फूले नही समा रहे।
इसके अलावा कार्तिक के पास बीएमडब्लू हैं जो उन्होंने साल 2017 में खरीदी थी और हाल ही में साल 2019 में कार्तिक ने अपनी मां को मिनी कूपर की एक शानदार कार तोहफे में दी थी जो उनकी मम्मी की पसंदीदा कार हैं।
वाकई सपनों को देखना और उसे जीतना, कार्तिक आर्यन इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं। सालों की कड़ी मेहनत के बाद साल 2017 से उनके तकदीर के सितारे बदले और आज के वक़्त कार्तिक हिंदी सिनेमा के कामयाब अभिनेताओं में से एक हैं।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)
कोरोना से ठीक होने के बाद और 14 दिनों के वनवास खत्म होते ही कार्तिक ने ये खुशी अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। बहुत ही जल्द कार्तिक अपनी फिल्मो का काम शुरू करने की तैयारी में भी जुट गए हैं।