कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर स्टारर पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में कामयाब रही थी। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे और अपारशक्ति खुराना भी थे। जानकारी के अनुसार मेकर्स अब इस फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और भूमि अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे, जबकि अनन्या सीक्वल में वापस नहीं आएंगी।
Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ करीबी दोस्त ने दर्ज कराई शिकायत, एक्ट्रेस ने रिएक्ट कर आदिल पर लगाया आरोप
2 of 5
पति पत्नी और वो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 'वो' की भूमिका में बदलाव होगा और एक नई अभिनेत्री को उस भूमिका के लिए कास्ट किया जाएगा। निर्माता अगले साल की शुरुआत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं और फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग चरण में है।
3 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनन्या ने हाल ही में ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत भरुचा की जगह ली थी, जबकि यहां उनकी जगह एक अलग अभिनेत्री ले रही है। अनन्या की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर 25 अगस्त को दस्तक देने वाली है। फिल्म में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल निभाया है।
4 of 5
‘ड्रीम गर्ल 2’
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे देखने के बाद आयुष्माम के फैंस काफी उत्सुक हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने किया था। ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।
5 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी यह फिल्म भी टिकट खिड़की तक लोगों को खींचने में कामयाब रहेगी। हालांकि, ऐसा करना इस फिल्म के लिए काफी मुश्किल माना जा रहा है कि क्योंकि इस फिल्म का मुकाबला गदर 2 और ओएमजी 2 से है जो पहले से ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
TV Shows: भारत के इन टीवी शोज को पाकिस्तान में किया गया बैन, लिस्ट में बिग बॉस भी है शामिल