अभिनेत्री करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ छुट्टी पर हैं। वह परिवार के साथ ग्रीस में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बीते दिनों उन्होंने पहले सैफ अली खान की और बाद में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। आज उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर हंगामा मचा दिया है।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना ने बिकनी में शेयर कीं तस्वीरें
करीना कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह अपने परिवार के साथ एक याट पर हैं। दूसरी तस्वीर में वह सफेद बिकनी में हैं और पानी में उल्टा तैर रही हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा है 'सिर्फ मैं और नीला सागर'। तीसरी तस्वीर में भी वह बिकनी में तैर रही हैं। इसी तरह चौथी तस्वीर में वह बिकिनी में तैर रही हैं।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
करीना ने पहले भी शेयर की तस्वीरें
इससे पहले गुरुवार को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आईं थीं। बिना मेकअप के भी करीना अपने स्वैग और चार्म से चर्चा में आ गईं थीं। तस्वीरों में करीना कपूर सिर पर स्कार्फ बांधे नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था 'जैसा कि आप देख सकते हैं, मुझे यह बांधना बहुत पसंद आ रहा है'।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजंस ने की तारीफ
बिना किसी मेकअप के तस्वीरें शेयर करने के लिए फैंस ने उनकी तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा था, 'यह हिम्मत सिर्फ बेबो के पास है और यह इस बात का भी संकेत है कि हीरो-हीरोइनों की स्किन भी बाकी आम इंसानों की तरह होती है'।
5 of 5
करीना और सैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना ने शेयर कीं सैफ की तस्वीरें
इससे पहले करीना कपूर ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान की भी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सैफ समुद्र की लहरों के बीच क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। वे चमकीले ऑरेंज कलर के स्विम शॉर्ट्स में नजर आए। करीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गर्मियां अच्छी बीत रही हैं।'