बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी के खुलासों की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर खुलासा किया जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। करीना कपूर खान ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म उड़ता पंजाब में काम करने को लेकर बड़ी बात बोली है।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
फिल्मों के अलावा करीना कपूर अपने रेडियो शो की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। इस शो में वह दर्शकों से बातचीत के अलावा अपने फिल्मी सफर के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। अपने रेडियो शो के दौरान करीना कपूर ने कहा कि आज की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के अपने तरीके हैं और अपने अच्छे काम के लिए सहयोगी सितारों को प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
इसके बाद करीना कपूर ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म उड़ता पंजाब में अपने काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि, 'मुझे कभी भी ये नहीं लगा कि उड़ता पंजाब में आलिया उनपर भारी पड़ेंगी क्योंकि उनका किरदार काफी दमदार है।' करीना ने कहा उस समय उन्होंने सिर्फ ये सोचा कि ये कितना शानदार और सिस्टरहुड (बहनों का प्यार) जैसा था कि हम दोनों उड़ता पंजाब के लिए साथ आ रहे हैं।
4 of 5
'Udta Punjab'
- फोटो : file photo
इसके अलावा अपने रेडियो शो में करीना कपूर ने अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया को लेकर बात की। उन्होंने सोशल मीडिया को बेहद खास चीज बताया। करीना ने कहा कि सोशल मी़डिया बहुत अच्छी चीज है क्योंकि इसके जरिए लोगों से आराम से संपर्क साधा जा सकता है। पता हो कि करीना कपूर को इंस्टाग्राम पर आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है।
5 of 5
अंग्रेजी मीडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें करीना कपूर की फिल्मों की तो वह आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपड़िया और राधिका मदान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। अंग्रेजी मीडियम हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।
पढ़ें: कभी पास तो कभी फेल हुए रीमिक्स गाने, इन 10 गानों में से आप बताइए सबसे बेहतरीन कौन?