फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी को लेकर सवाल उठाने पर भड़कीं करीना कपूर, बोलीं- 'अपने से उम्र में बड़े इंसान...'

Mon, 24 Dec 2018 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Dec 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor radio show on her pregnancy and taimur
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

करीना कपूर जब से रेडियो एनाउंसर बनी हैं। उनके तेवर बदले-बदले से हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रख रही हैं और उनके निशाने पर हर वह इंसान है जो उन्हें लेकर बेसिर पैर की अफवाहें फैलाते रहते हैं। अपने कार्यक्रम में वह लगातार ऐसे लोगों पर भी निशाना साध रही हैं जिन्होंने किसी न किसी बहाने उनके करियर को चोट पहुंचाई। 

kareena kapoor radio show on her pregnancy and taimur
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

करीना कपूर के पास इन दिनों करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही गुड न्यूज है। करीना का खुद का ये मानना है कि वह फिल्में बहुत ही सावधानी से चुन रही हैं। अपने रेडियो शो व्हॉट वीमेन वॉन्ट के नए एपीसोड में करीना कपूर ने उन सारे लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई है जिन्होंने उनके गर्भवती होने के दिनों में उनका फिल्मों से पैकअप हो जाने की बातें कहीं। 

kareena kapoor radio show on her pregnancy and taimur
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

करीना का कहना है, ‘अपने से उम्र में बड़े इंसान (सैफ अली खान) से शादी करने को लेकर तो मैंने सुना ही। ये भी सुना कि शादी के बाद मेरा करियर नहीं चलेगा। बच्चे की मां बन जाने के बाद तो बिल्कुल ही काम नहीं मिलेगा, वगैरह वगैरह। मैं सिर्फ ये कहना चाहती हूं कि किसी हीरोइन को क्या मैटरिनिटी लीव लेना गुनाह है। अरे मैं छुट्टी पर थी कोई रिटायरमेंट पर नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor radio show on her pregnancy and taimur
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान के साथ हाल ही में अपने बेटे तैमूर का बर्थडे बहुत शान ओ शौकत के साथ मनाया है। तैमूर का जन्मदिन मनाने ये कपल साउथ अफ्रीका गया था। सैफ अली खान इस बीच नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 

विज्ञापन
kareena kapoor radio show on her pregnancy and taimur
kareena kapoor khan - फोटो : file photo

करीना बताती हैं, ‘तैमूर को लेकर हम दोनों ने ये फैसला किया है कि एक वक्त में एक ही इंसान शूटिंग करेगा। मेरी फिल्म की शूटिंग चलेगी तो सैफ घर पर रहकर तैमूर का ख्याल रखेंगे और सैफ की शूटिंग होगी तो तैमूर की जिम्मेदारी मैं संभालूंगी। बस इसी के चलते हम दोनों कम काम कर रहे हैं। तैमूर के साथ हम दोनों में से किसी एक का रहना हरदम जरूरी है और ये फैसला हम दोनों का है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed