बॉलीवुड में करीना कपूर का नाम बड़ी और सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो पोस्ट करके फैंस की तारीफ बटोरती रहती हैं। आज करीना कपूर ने बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत को बर्थडे विश किया है। दरअसल आज कंगना रणौत अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कंगना को उनके सभी चाहने वाले मुबारकबाद दे रहे हैं। जन्मदिन जब कंगना का हो तो भला करीना कपूर उन्हें बधाई देने से कैसे पीछे हट सकती है। इस खास मौके पर करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है।
Kangana Ranaut: करीना कपूर ने कंगना रणौत को दी जन्मदिन की बधाई, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 23 Mar 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन