21 सितंबर को करीना कपूर खान अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगी। 21 सितंबर को ही उनकी फिल्म 'अजनबी' भी रिलीज हुई थी। अब्बास मस्तान की फिल्म को जबरदस्त तारीफ मिली थी साथ ही करीना के काम को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में करीना ने बेहद संजीदगी से अपना किरदार निभाया था। इसी साल करीना के जन्मदिन पर फिल्म अजनबी के 20 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय कुमार और बिपाशा बसु ने अहम भूमिका निभाई थी।
करीना के परफॉरमेंस की हुई थी तारीफ
फिल्म में करीना कपूर ने बॉबी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई थी। साथ ही जॉनी लीवर और दिलीप ताहिल भी अहम भूमिका में थे। इस थ्रिलर फिल्म की कहानी पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी।मूवीज एंड मेमोरीज ने अपने ट्विटर पेज पर करीना के जन्मदिन से पहले ये तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 5
अजनबी फिल्म
- फोटो : Twitter
फिल्म में दिखाया गया था कि ( प्रिया) करीना कपूर की (राज) बॉबी देओल संग लव मैरिज होती है। इसके बाद उनकी दोस्ती अक्षय (विक्की) और बिपाशा (सोनिया बजाज) से होती है। हालांकि ड्रिंक करने के बाद विक्की और राज के बीच पत्नी बदलने की बात को लेकर लड़ाई हो जाती है और उनकी दोस्ती टूट जाती है। इसके बाद विक्की पूरी कोशिश करता है कि उनकी फिर से दोस्ती हो जाए। दोस्ती होने के बाद फिर एक पार्टी में विक्की और राज की लड़ाई होती है लेकिन अगली सुबह सबको पता चलता है कि सोनिया का कत्ल हो गया है।इसके साथ ही कहानी में नया मोड़ आता है और आगे सस्पेंस खुलता है।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान के करियर की बात करें तो 'कपूर' खानदार से संबंध रखती हैं लेकिन उन्होंने अपने काबिलियत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और अभी भी उनका करियर बेहद शानदार है। करीना ने 'एतराज', 'सिंघम 2', 'चमेली', 'हीरोइन' जैसी कई हिट फिल्में की हैं।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी विवाद में भी फंस जाती हैं। कुछ समय पहले करीना ने एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे इसे लेकर विवाद काफी विवाद हुआ था। कुछ लोगों का कहना था कि करीना इस रोल के लिए फिट नहीं बैठेंगी तो वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि इस किरदार को निभाने के लिए करीना इतने रुपये मांग रही हैं। अब इस मामले पर करीना ने अपनी सफाई दी है और ट्रोलर्स को जवाब दिया था।
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'कुछ साल पहले कोई भी एक फिल्म के लिए पुरुष और महिला एक्टर को समान वेतन देने के बारे में बात नहीं करता था। अब उनमें से बहुत से लोग इस बारे में मुखर हो रहे हैं। मैं मेकर्स से यह पहले ही स्पष्ट कर देती हूं कि मैं क्या चाहती हूं।' करीना ने कहा कि, 'ये मेरी मांग के बारे में नहीं है बल्कि ये महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में है और अब चीजें बदल रही हैं'। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो आमिर खान संग नजर आएंगी।