करीना कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड में बहुत सारे ट्रेंड की शुरुआत करने का श्रेय करीना कपूर को ही जाता है, जिन्हें आम से लेकर खास तक फॉलो करते हैं। करीना अब दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसके चलते एक बार फिर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं।
2 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर साझा की है। उनके साथ उनकी टीम के सदस्य मिक्की कॉनट्रैक्टर, पूनम दमानिया और अन्य हैं। करीना ने गुलाबी रंग का गाउन पहना हुआ है। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।
3 of 5
करीना कपूर
- फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा- ‘द शैम्पेन गाइज। मेरे प्यारे। तुम्हारे साथ बहुत खुश हूं।‘ करीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खुलकर एंजॉय कर रही हैं, लेकिन साथ ही अपना काम भी मैनेज कर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लगातार शूट कर रही हैं। दूसरी तरफ करीना अपने परिवार के साथ भी काफी वक्त बिता रही हैं।
4 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram fan page
वहीं इससे पहले करीना कपूर पिछले दिनों क्लीनिक विजिट के लिए पहुचीं तो उनका लुक काफी कंफर्टेबल और कूल था। करीना ने इस आउटिंग के लिए ग्रे कलर का कॉलर का थ्री फोर्थ स्लीव का कुर्ता और पैंट कैरी किया था।
5 of 5
करीना कपूर
- फोटो : instagram fan page
करीना कपूर हाल ही में छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश के मनाली में थीं। जिसके बाद वह लगातार नजर आ रही हैं। करीना कपूर के ड्रेसिंग सेंस की चर्चा हमेशा होती रही है। दरअसल, दूसरी बार मां बन रहीं करीना कपूर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव करती हैं।
इस शर्त के हारने पर अक्षय कुमार से शादी के लिए राजी हुई थीं ट्विंकल खन्ना, 19 साल पहले लिए थे सात फेरे