सोनम कपूर की शादी ग्रांड ही इतनी थी कि अभी भी उनकी पार्टी का हैंगओवर खत्म नहीं हुआ। पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार लीक हो रहे हैं। रिसेप्शन पार्टी में करीना कपूर ने खूब एंज्वॉय किया। हाथ में जाम थामकर वह सीधे डीजे के पास खड़ी हो गईं। फिर डीजे वाले बाबू ने भी बेबो को निराश नहीं किया। फट से उनके पति सैफ अली खान पर फिल्माया गया सुपरहिट गाना 'ओले ओले' का ट्रैक बजा दिया।
हाथ में जाम थामे पति के गाने पर जमकर झूमीं करीना, डीजे वाले बाबू ने की 'तारीफां' तो ऐसे किया रिएक्ट
A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond) on
सोनम कपूर की शादी में जैसे ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का हाथ थामे पार्टी में एंट्री की, दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। सोशल मीडिया ने तो आलिया भट्ट को करीना कपूर की 'भाभी' का भी दर्जा दे डाला। वहीं, करीना ने भी पार्टी में आलिया को खूब छेड़ा। जैसे ही आलिया भट्ट पर फिल्माया गया गाना 'बदरी की दुल्हनिया' का ट्रैक बजा, करीना ने उनकी तरफ इशारा करते हुए खूब डांस किया।
देखिए, करीना कपूर सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के साथ मिलकर इस गाने पर कैसे थिरकीं-